फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैनामे व ठगी में लेखपाल समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने व ठगी कर इंतखाब की फोटोकॉपी पर हस्ताक्षर कर आदेश जारी करने में लेखपाल समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कस्बा खानपुर निवासी उमेश बाल्मीकि ने बुधवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें पीड़ित ने बताया कि वह चार भाई थे। जिसमें उसके बड़े भाई रमेश की मौत हो गई। बताया कि उसकी खानपुर में पैतृक कृषि भूमि है। जिसमें चारों भाई हिस्सेदार हैं। उसके बड़े भाई घसीटे ने पैतृक भूमि का फर्जीवाड़ा करके बैनामा कर लिया।
जिसमें पिता जहूर के स्थान पर फर्जी दस्तावेज कराकर गेंदालाल लिखाकर शमा देवी पत्नी शिवनारायन वर्मा निवासी भदेख कुठौंद जिला जालौन को फर्जी बैनामा कर दिया। इस बैनामे में गवाह बने श्याम सुंदर ने फर्जी शिनाख्त भी कर दी। इसमें घसीटे ने उसके व अन्य हिस्से की भूमि पर लोगों के अवैध कब्जे करा दिए। पीड़ित ने बताया कि इस पर उसने लेखपाल पतंजलि दुबे से जांच कर कब्जा दिलाने को कहा तो उन्होंने 31 जनवरी 2021 को शाम लगभग पांच बजे मौके पर पहुंचकर जांच की और उससे भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर नौ हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

साथ ही इंतखाब की फोटोकॉपी पर अपने हस्ताक्षर कर कहा कि ये मेरा आदेश है। तुम अपनी भूमि पर कब्जा कर लेना। पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद जहीर ने उसे गालीगलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने लौटकर लेखपाल पतंजलि दुबे से बताया तो लेखपाल ने उसे थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया। इस मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गवाह श्याम सुंदर, घसीटे, जहीर व लेखपाल पतंजलि दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर शशांक राजपूत ने बताया कि जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें