फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन में 516 पुल-पुलियों का होगा जीर्णोद्धा

विज्ञापन
औरैया एनआईसी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुल, पुलियों के आनलाइन उदघाटन अवसर पर मौजूद क? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। किसानों की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण आधार सिंचाई तंत्र को उन्नत करने की दिशा में काम कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब नहरों पर बने पुल-पुलिया के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। इसके तहत जिले में भी 100 दिन में 516 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद किया। औरैया के एनआईसी पर कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, सदर विधायक रमेश दिवाकर ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा के साथ मुख्यमंत्री के संवाद को सुना।
कृषि राज्यमंत्री ने बताया कि दो करोड़ 40 लाख रुपये से जिले में 516 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण व नवनिर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। तीनों विधान सभा क्षेत्रों में 823 पुल-पुलियां हैं। बिधूना विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 35 लाख की लागत से 160, दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में 67 लाख की लागत से 288 व औरैया विधानसभा क्षेत्र में 37 लाख की लागत से 68 पुल पुलियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें