फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक के लिए हॉल की मरम्मत शुरू

Sun, 26 Apr 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15-मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल की तरह अब चिचौली मेडिकल कॉलेज में भी ब्लड बैंक की सुविधा होगी। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने कैंपस की पुरानी बिल्डिंग के हॉल की मरम्मत (रेनोवेशन) कराने के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई माह से यह काम शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

चिचौली मेडिकल कॉलेज की ओपीडी इन दिनों तीन हजार के पार जा रही है। यहीं नहीं रोजाना 200 से ज्यादा मरीज भर्ती भी हो रहे हैं। खून की कमी से जूझने वाले मरीजों के तीमारदारों को शहर के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का रुख करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने साल 2025 में शासन से ब्लड बैंक की मांग की थी। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 2.30 करोड़ रुपये जारी करते हुए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया था।
अब इस कड़ी में यूपीपीसीएल ने अधिकारियों के साथ पिछले दिनों ब्लड बैंक को लेकर मेडिकल कॉलेज कैंपस की पुरानी बिल्डिंग का सर्वे किया था। यह कार्य मई में शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बुनियादी इंतजाम पूरे होने के बाद लाइसेंस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


-
ब्लड बैंक को लेकर यूपीपीसीएल की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुरानी बिल्डिंग के एक हाल का सर्वे किया गया है। जरूरी संसाधनों को जुटाते हुए ब्लड बैंक के लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।- डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें