फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंदिर का छज्जा हटाने से बढ़ा विवाद, चेयरमैन ने मांगी माफी

Tue, 16 Dec 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19- विरोध करने वालों से बातचीत करते चेयरमैन व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। नगर पंचायत की आेर से दुकानों के निर्माण के दौरान हनुमान मंदिर का छज्जा हटाने से आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से मामला बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया।
विज्ञापन

यहां चेयरमैन ने छज्जा हटाने पर खेद जताते हुए माफी मांगी और मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की बात कही। हालांकि इसके बावजूद दूसरा पक्ष संतुष्ट नहीं हो सका। इससे सोमवार को दुकानों का निर्माण कार्य बंद रहा।
अछल्दा रोड स्थित पुराने रजिस्ट्रार कार्यालय की जगह पर नगर पंचायत दुकानों का निर्माण करा रही है। रविवार को पास बने मंदिर का छज्जा ठेकेदार ने तोड़ दिया। इसका वीडियो व पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया।
विज्ञापन

कोतवाली में हुई बातचीत के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने मंदिर का छज्जा टूटने पर खेद जताया और माफी मांगी। उन्होंने लोगों को संतुष्ट करने के लिए मंदिर जीर्णोद्धार कराने की बात कही। हालांकि कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने से मामला पूरी तरह शांत नहीं हो सका। इसके चलते नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य बंद रखा गया है।
सीओ मनोज कुमार गंगवार ने बताया कि मंदिर के छज्जा टूटने को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाई जा रही थीं। इसी को देखते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बातें सुनी गई हैं। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई प्रशासन के निर्णय के अनुसार की जाएगी। सीओ ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें