फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिटाई की प्राथमिकी से नाराज अधिवक्ता ने साथियों संग लगाया जाम

Tue, 16 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16-फफूंद रोड स्थित कचहरी के सामने लगी अधिवक्ताओं की भीड़। स्रोत वकील
विज्ञापन
औरैया। एक अधिवक्ता के खिलाफ महिला को पीटकर उसका पर्स छीनने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी से नाराज अधिवक्ताओं ने कचहरी के सामने फफूंद रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अजीतमल कोतवाली के गांव शेखूपुर आधार सिंह निवासी सुजाता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चैनसुख बिरिया निवासी अवनीश सिंह, उनकी पत्नी आरती व अन्य साथी के खिलाफ पीटने का आरोप लगाया है। महिला ने पर्स छीनने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

मामले में प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज अधिवक्ता अवनीश सोमवार को अन्य साथियों के साथ कचहरी के सामने फफूंद रोड पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। अधिवक्ता ने उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच के प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पांच दिसंबर को एक युवक उनके बस्ते पर आया था। उसने पांच लाख रुपये की मांग की। अधिवक्ता के मना करने पर युवक वहां से चला गया। इसके बाद दिबियापुर थाने में सुजाता से मिलकर उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अधिवक्ता को शांत कराया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की आेर से लगाए आरोपों की जांच कराई जाएगी।

फोटो-16-फफूंद रोड स्थित कचहरी के सामने लगी अधिवक्ताओं की भीड़। स्रोत वकील

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें