जंगल में जांच करते सीओ व अन्य।
- फोटो : जंगल में जांच करते सीओ व अन्य।
बिधूना (औरैया)। बेला क्षेत्र के कैथावा गांव में कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में ग्रामीणों ने बुधवार को कुछ गोवंशों के अवशेष देखे। तीन-चार सिर व पांच गोवंशों की खाल देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर जांच की। सीओ के पहुंचने पर अवशेषों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। बुधवार की सुबह कैथावा के कुछ लोग खेत की ओर गए हुए थे। कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में ग्रामीणों की नजर कुछ गोवंशों के अवशेषों पर पड़ी।
बबूल की झाड़ियों के नीचे गोवंशों के तीन-चार सिर व खालें पड़ी थीं। इसे लेकर गोसेवकों में नाराजगी रही। इस पर सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जंगल में मवेशी चरने जाते हैं। इस मामले में जो भी अवशेष हैं, उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।