फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झमाझम बारिश से जलभराव

Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
 अजीतमल सब्जी मंडी में भरा पानी, निकलते लोग। - फोटो : अजीतमल सब्जी मंडी में भरा पानी, निकलते लोग।
विज्ञापन
औरैया। उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को दिन भर लोग पसीना बहाते रहे। दोपहर बाद उमड़े बादल शाम को झमाझम बरसे। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लेकिन जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। हर किसी को बारिश का इंतजार था। शुक्रवार शाम हवा चलने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे की बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया।
भीषण गर्मी की जगह मौसम सुहाना हो गया। झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं धान लगाने की तैयार करने वाले किसानों के लिए बारिश वरदान साबित हो रही है। खेतों में धान की पौध भी तैयार खड़ी है।
विज्ञापन

बारिश से खेतों में पानी भरने से किसान धान की रोपाई शुरू कर देंगे। हालांकि बारिश ने मक्के के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल खरीफ की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। वहीं शहर में नालों की सफाई न होने और अधूरे पड़े नालों से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया।


15 मिनट में उफना गए नाले, सब्जी मंडी लबालब
अजीतमल। शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुई झमाझम बारिश में 15 मिनट बाद ही नाले उफना गए और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, सब्जी मंडी में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद लोग जब बाहर निकले तो उन्हें पानी से होकर के गुजरना पड़ा।
अजीतमल के पुराने मुगलरोड पर बने नालों से पानी की निकासी न होने और नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर तालाब का नजारा दिखा। सड़क किनारे खड़ी बाइकें आदि वाहन डूबे नजर आए।
अजीतमल गांधीनगर में लगी साप्ताहिक सब्जी बाजार में पानी भरने से सब्जी पानी में उतराने लगीं। सब्जी लेने गए लोगो को समस्या का समाना करना पड़ा। कस्बे के मोहल्ला फिरोजनगर, आजादनगर, सूर्यनगर, पटेलनगर आदि में जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें