फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल कार्ड धारक नहीं बन सकेंगे एजेंट

Fri, 11 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के मतदान होने के बाद अब 13 दिसंबर को मतगणना होनी है। मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार लाल कार्ड धारकों को एजेंट नहीं बनने दिया जाएगा। वहीं बिना पास के मतदान स्थल पर घूमने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा पूरी मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगेहबानी में होगी।
विज्ञापन


सदर विकासखंड के इटावा रोड स्थित तिलक इंटर कालेज में मतगणना का काम किया जाएगा। इस बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना में पुलिस की ओर से दिए गए लाल कार्ड धारको को दूर रखा जाएगा। लाल कार्ड धारकों को एजेंट नहीं बनाया जा रहा है।

अगर लाल कार्ड धारकों को एजेंट बनाया गया तो संबंधित अधिकारी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार मतगणना स्थल के दो सौ मीटर दूरी पर किसी भी व्यक्ति को नहीं भटकने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति दो सौ मीटर के परिधि के अंदर बिना पास के दिखाई पड़ा तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगेहबानी में होगी। वहीं मतगणना की पूरी रिकार्डिंग की जाएगी। एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मतगणना वाले दिन अगर किसी प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया गया तो मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

साइकिल चालकों पर भी लगेगा प्रतिबंध
एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मतगणना वाले दिन मतगणना स्थल के दौ सौ मीटर दूरी तक साइकिल वालों पर भी प्रतिबंध रहेगा। बेरीकेटिंग के काफी दूरी पर लोगों को अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ेगा। मतगणना स्थल से लेकर बेरीकेटिंग तक ट्रैक्टर व लोडर पररोक रहेगी। किसी भी प्रत्याशी के समर्थक इन वाहनों को नहीं लाएंगे।
विज्ञापन


यहां पर होगी मतगणना
ब्लाक                    स्थान
 औरैया                   तिलक इंटर कालेज
 सहार                    स्वामी विवेकानंद इं.का.
 बिधूना                   गजेंद्र सिंह पब्लिक इं. का.
दिबियापुर                 जीजीआईसी
एरवाकटरा                गांधी इंटर कालेज,
अजीतमल                जनता इंटर कालेज,
अछल्दा                   देहाती इंटर कालेज,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें