फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 के सिर सजेगा प्रधानी का ताज

Fri, 11 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक भाग्यनगर के 73 ग्राम प्रधान एवं 112 वीडीसी पदों के लिए रविवार को मतगणना होगी। मतगणना स्थल राजकीय बालिका इंटर कालेज में तैयारियां देर रात तक जारी रहीं। अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर सभा सुरक्षा खामियों को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन


मतगणना स्थल जीजीआईसी के मुख्य गेट से 800 मीटर परिधि तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रिटर्निंग आफीसर बीएसए राजेश श्रीवास ने बताया कि जीजीआईसी के 13 कमरों में 26 टेबलों पर काउंटिंग होगी। प्रत्येक कक्ष में एक पर्यवेक्षक, एक एआरओ एवं तीन गणना सहायकों की तैनाती की गई है।

मतगणना कक्ष में अबकी बार पहले की अपेक्षा अधिक सावधानी बरती गई है। प्रत्याशियों एवं ऐजेंटों की पहुंच से मतपत्रों को दूर करने के लिए जाली की एक बेरीकेटिंग के बाद एक और बेरीकेटिंग की गई है।
विज्ञापन


अनाधिकृत प्रवेश रोकने को लगेंगे बैरियर
मतगणना केंद्र से पहले सड़क पर दोनों ओर बैरियर लगाकर अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रोका जाएगा। दिबियापुर थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर ने बताया कि अनाधिकृत लोगों का प्रवेश मतगणना केंद्र तक रोकने के लिए एक बैरियर फफूंद चौराहे पर एवं दूसरा बैरियर फफूंद रोड पर विमल द्वार के सामने लगेगा।

बड़े वाहनों के लिए पार्किंग वैदिक महाविद्यालय में एवं छोटे वाहनों के लिए पार्किंग नुमाइश ग्राउंड में की गई है। इसके साथ ही फफूंद रोड से औरैया-कन्नौज मार्ग पर पहुंचने के लिए एनटीपीसी बंबे से रूट डायवर्जन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें