फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टीयरिंग फेल होने से खड्ड में गिरी रिकवरी वैन, चालक बचा

Sun, 06 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
खड्ड में पड़ी रिकवरी वैन। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सहायल। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा बक्सा में मेन रोड के पास शनिवार को सौंथरा अड्डा की तरफ से आ रही एक रिकवरी वैन की अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक बच गया।
विज्ञापन

इटावा निवासी चालक कृष्णा ने बताया कि सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुरवा क्षमा में एक टोयोटा कार खराब थी। वह रिकवरी वैन लेकर उसी कार को लेने के लिए पुरवा क्षमा गांव जा रहा था। जैसे ही गाड़ी पुरवा बक्सा मेन रोड पर पहुंची, अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई और वैन अनियंत्रित होकर सीधे खड्ड में पलट गई। इस दौरान आसपास कोई दूसरा वाहन नहीं था, इससे हादसा टल गया। वहीं, हादसे में चालक कोई चोट न आने से वह बच गया।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, किसी तरह चालक को वाहन की केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। वाहन को मौके से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें