फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस योजना में लक्ष्य से काफी दूर है वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में पांच किलोवॉट तक के कामर्शियल व घरेलू बकायेदारों को शत-प्रतिशत ब्याज में छूट दी जा रही है। अब तक सदर डिवीजन में लक्ष्य के सापेक्ष 7,228 लोगों ने ही बकाया जमा किया है। बकायेदारों पर ब्याज छोड़कर लगभग 70 करोड़ रुपये वसूली की जाना बाकी है। ऐसे में एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी अधिकारियों के माथे का पसीना नहीं सूख पा रहा है।
विज्ञापन

सदर डिवीजन में बिजली विभाग के पास दर्ज 63,071 बकायेदारों में सिर्फ सात हजार 228 बकायेदारों ने ही ओटीएस योजना का लाभ लेते हुए शत-प्रतिशत ब्याज में छूट पाई है। वहीं बकाया वसूली के लिए सुबह से लेकर शाम तक बिजली विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी छापा मारकर, बकाये पर कनेक्शन काटन और चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जैसे कोई भी कदम उठाने से नहीं चूक रहे हैं।
बावजूद इसके लक्ष्य के सापेक्ष 27 जून तक सिर्फ साढ़े 11 प्रतिशत ही बिजली विभाग को बकाया जमा हो सका है। 63,071 बकायेदार उपभोक्ताओं पर विभाग का एक सौ करोड़ रुपये बकाया है। जिसमें 69.71 करोड़ रुपये मूल धन है। जबकि 36 करोड़ रुपये ब्याज के शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सदर बिजली डिवीजन, औरैया लेखराज सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना में निर्धारित मानकों के तहत आने वाले बिजली बकायेदार बकाया जमा कर शत-प्रतिशत ब्याज में छूट का लाभ ले सकते हैं। अभी तक सात हजार 228 लोगों ने ही लाभ ले पाया है। इनसे विभाग को पांच करोड़ 21 लाख रुपये बकाये का मिला है। वहीं बकायेदारों को 48 लाख रुपये ब्याज में छूट का लाभ भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें