फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान पर भारी अवैध स्टैंडों से वसूली

विज्ञापन
खानपुर चौराहे के पास खड़ी सवारी को बुलाता ऑटो चालक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अस्थायी टेंपो-मैजिक स्टैंडों से अवैध वसूली और हजारों की हो रही कमाई सीएम के आदेशों पर भारी पड़ रही है। यहीं कारण है कि अवैध टेंपो स्टैंड नहीं हटे और सीएम के आदेश देने के 48 घंटे बीतने के बाद भी शहर में धड़ल्ले से वाहन फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में एक भी वैध स्टैंड नहीं है। निजी बस हो या फिर टेंपो, आटो सभी से शहर की सड़कों के फुटपाथों पर कब्जा जमाए हैं, इनसे मनमानी वसूली की जा रही है। स्टैंड संचालकों की अनुमति के बिना कोई वाहन स्टैंड के आसपास से सवारी भरकर गुजर नहीं सकता। पुलिस भी सब कुछ जानते हुए अनजान है।
शहर का खानपुर चौराहा, जालौन चौराहा, दिबियापुर रोड, कानपुर रोड पर सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों सवारी वाहन बेखौफ होकर फर्राटा भरते रहे। इन स्थानों पर वर्षों से अवैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। पुलिस और नगर प्रशासन के अधिकारी सब कुछ जानते हैं, बावजूद इसके इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से रोजाना जाम और हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि टेंपो स्टैंड पर वाहन खड़ा करने और सवारियां बैठाने पर प्रति वाहन 50 रुपये वसूली की जाती है। कानपुर देहात से आने वाले वाहन को एक चक्कर का खानपुर और जालौन चौराहे पर रुकने, सवारियां भरने पर 50 रुपये देना पड़ता है।
इसी तरह अजीतमल, दिबियापुर से आने वाले वाहनों के लिए 20 रुपये प्रति चक्कर शुल्क निर्धारित है। इसके लिए बाकायदा लोग तैनात हैं। यह कौन लोग हैं, किसके लिए वसूली करते हैं कोई नहीं जानता। हां इतना जरूर है कि बिना रुपये दिए वाहन न तो खड़ा होगा और न ही सवारियां भर सकेगा। विरोध करने पर मार भी पड़ेगी पर पुलिस तक शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा। इसी तरह का हाल शहर के अन्य वाहन स्टैंडों पर भी है। इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस अनजान है।
पुलिस के सामने चलती अवैध वसूली
शहर के सुभाष चौक यानी दिबियापुर टेंपो स्टैंड, खानपुर चौराहा, जालौन चौराहे पर पुलिस की पिकेट और ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहती है। इसके बाद भी वर्षों से अवैध स्टैंड संचालित कर वसूली की जा रही है। जबकि नगर पालिका ने शहर में किसी भी स्टैंड के लिए ठेका नहीं उठाया गया है।
सीएम के आदेश पर हिस्सेदारी भारी
अवैध वाहन स्टैंड पर भले ही प्रदेश सरकार सख्त हो। इसके साथ ही सीएम ने 24 घंटे में अफसरों को वाहन स्टैंड हटाने के निर्देश दिए हों। इसका अमल औरैया में कतई नजर नहीं आ रहा है। आदेश के बाद भी बेखौफ संचालित हो रहे वाहन स्टैंडों को देखकर लगता है कि हजारों की कमाई में कहीं न कहीं पुलिस व ट्रैफिक विभाग की हिस्सेदारी है।
मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में अवैध वाहन स्टैंडों को हटाने का काम किया जा रहा है। कई स्टैंडों को हटाया भी गया है। इक्का-दुक्का बचे अवैध स्टैंडों को आज हर हालत में हटवा दिया जाएगा। -मनोज सिंह, एसडीएम सदर।

कानपुर से आने वाले मार्ग पर खड़े ऑटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें