उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंर्तराष्ट्रीय बौद्व शोध संस्थान के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) बनने के बाद पहलीबार लखनऊ से अपने इटावा जाते समय उमेश दीक्षित एडवोकेट का स्वागत किया गया।
ग्राम फतेहपुर हाईवे पर आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का स्वागत किया। बाबरपुर कस्बे में आलोक पांडेय, तिराहा अजीतमल पर पप्पू दुबे, बस अड्डे पर होरीलाल दुबे, तहसील के सामने पूर्व केबिनेट मंत्री सत्यनारायण दुबे ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश, अंशुल, होरीलाल दुबे, दीपक, उज्जवल दुबे, बलराम दुबे, अमित दुबे, राजीव उपाध्याय, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।