फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कड़ाके की ठंड में रात में पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद नहीं दिख रही है। गुरुवार की रात शहर का जायजा लिया गया तो कमोबेश कुछ ऐसा ही नजर आया। रात 10 बजे से एक बजे तक पिकेट प्वाइंट से पुलिस नदारद दिखी। यहीं नहीं निझाई पुलिस चौकी पर भी ताला लटका मिला। सिर्फ रुहाई मोहल्ला में श्री संकट मोचन के पास पिकेट पर दो सिपाही ड्यूटी करते दिखे। इसमें एक सिपाही मंदिर के ठीक सामने चबूतरे पर था तो दूसरा सड़क पर गश्त करता दिखा। इसके अलावा दूर-दूर तक कहीं भी कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। यह स्थिति तब है, जब ठंड के मौसम में चोरी व अन्य वारदातों के बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में यह सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि जाड़े की रात में शहर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख सुभाष चौराहे पर रात 11 बजे न सिपाही दिखे और नहीं होमगार्ड। चौराहे के पास यातायात पुलिस चौकी पर भी लकड़ी की बेंच व कुर्सियां खाली पड़ी थी। चौराहे पर खुलीं दुकानों पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस यहां आधी रात के बाद आती है। कब तक रहती है, यह उनकी इच्छा पर रहता है। लोगों ने यह जरूर कहा कि कभी कभार झगड़ा आदि होने पर पुलिस पहुंच जाती है।
निझाई पुलिस चौकी में ताला मिला
शहर की मुख्य चौकियों में गिनी जाने वाली निझाई पुलिस चौकी के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार, मुख्य बस्तियों के साथ ही कांशीराम आवास आता है। रात लगभग 11 बजे चौकी में ताला झूलता मिला। कालोनी में रहने वालों का कहना है कि चौकी में दिन में ताला लगा रहता है। यहां पुलिस कर्मी तभी आते हैं, जब उन्हें आराम करना होता है। बाकी समय में कोई नहीं दिखता है।
विज्ञापन

---
तहसील चौराहे पर नहीं दिखी पिकेट
दिबियापुर रोड पर सदर तहसील के बाहर चौराहे पर भी पिकेट है, लेकिन रात 10:15 बजे यहां भी सिपाही ड्यूटी पर नहीं मिले। सदर तहसील के बगल में ही सीओ सिटी का कार्यालय है और उसी के बगल में पुलिस कंट्रोल रूम हैं। यहां भी सिपाही नजर नहीं आए। आसपास के कुछ लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि यहां तो रोजाना ही ऐसी स्थिति रहती है। सड़कों पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है।
---
रखवाले यहां भी नहीं दिखे
यह वह स्थान जहां शहर का दूसरा बाजार लगता है। फूलमती मंदिर के आसपास किराना और बड़ी मंडी सजती है। रात 11:20 बजे यहां भी सिपाही नजर नहीं आए। मंदिर से कुछ दूरी पर दिबियापुर रोड पर आग जलाकर तीन युवक अलाव तापते मिले। पूछने पर इन युवकों ने बताया कि यहां उनकी दुकानें तो नहीं हैं, लेकिन किसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें