फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रुक-रुक कर हो रही बारिश से गिरा कच्चा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कंचौसी क्षेत्र में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश के चलते चलते कच्चे आशियानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। भाग्यनगर ब्लॉक के बिनपुरापुर गांव में बारिश के कारण दो ग्रामीणों के मकान और दीवार भरभराकर गिर गई। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे और आवास की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बिनपुरापुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह व ब्रजेंद्र कुमार दो सगे भाई है। दोनों ने बताया कि उनका कच्चा मकान बारिश की मार नहीं सह पाया और रविवार तड़के भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय मकान में कोई नहीं था। पीड़ितों ने बताया मकान गिरने के भय से किराए के मकान में रहने को मजबूर है। कई बार आवास के आवेदन भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस संबंध में लेखपाल अमरेश कुमार का कहना है कि मुआवजे के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। दो कच्चे मकान गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें