जानकारी देते डीएसओ दिलीप कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
गरीबों के अनाज की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती की जा रही है। सभी सरकारी राशन की दुकानों को जिला पूर्ति विभाग ने कैशलेस करने का निर्णय लिया है। इसकेे लिए योजना तैयार कर ली गई है। जिले के तीन कोटाडीलरों को ईपीओएस मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग का काम भी तेज कर दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले की सभी सरकारी राशन की दुकानें कैशलेस होंगी। इसके लिए कार्ड धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग का काम तेज कर दिया गया है। आधार कार्ड फीड होते ही कोटा डीलरों को ईपीओएस मशीन उपलब्ध करा दी जाएंगी। हर कार्ड धारक को समय से खाद्यान्न मिलेगा।