फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व संचालकों और सहयोगियों का शाला ओढ़ाकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। राशन वितरण व्यवस्था में प्रदेश में प्रथम स्थान पाए जाने पर रविवार को क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह भदौरिया ने क्रय विक्रय समिति के पूर्व संचालकों एवं सहयोगियों को शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व संचालकों के कार्यकाल को याद कर अध्यक्ष गोविंद सिंह भदौरिया भावुक हो गए। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष स्व. मुख्तयार सिंह यादव के कार्यकाल को याद कर उन्हें एक कुशल प्रशासक बताया। कहा कि खाद्यान्न वितरण में क्रय-विक्रय समिति ने प्रदेश में विशेष स्थान प्राप्त कर नगर एवं क्षेत्र ही नहीं इस जनपद का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने इस कार्य में सराहनीय योगदान देने के लिए समिति के सचिव राधेश्याम वर्मा की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने राधेश्याम वर्मा को भी सम्मानित किया। पूर्व संचालक हरनाम सिंह भदौरिया, शिव प्रताप सिंह सेंगर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह सेंगर, अनिल शुक्ला, शिवराम सिंह यादव, राममोहन यादव, धर्मेद्र सिंह टप्पू, सुरेंद्र मिश्रा, विनय शुक्ला, निर्मल गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष गोविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि समिति की वितरण व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त बनाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे सचिव राधेश्याम वर्मा से समिति को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव देवेंद्र सिंह तोमर ने संचालक मंडल को भरोसा दिलाया कि समिति के विकास एवं राशन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने संचालक मंडल के अलावा पूर्व संचालकों से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर आंकिक कुलवीर वर्मा, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें