फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नामजद युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत प्रकोष्ठ पर की गई शिकायत के बाद एसपी चारू निगम के निर्देश पर मामले में आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बिधूना को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

पीड़िता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि वह लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। एक साल पहले उसके संपर्क में कस्बा के अछल्दा रोड निवासी अजीत सिंह संपर्क में आयाए जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच चालाकी से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
वीडियो के आधार पर धमकाते हुए आरोपी अजीत ने उसे ब्लैकमेल किया। कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अजीत के भाई प्रमोद व सोनू समेत उसके एक मित्र अवनीश उसे किसी से भी शिकायत न करने को लेकर धमका रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

20 मार्च 2024 को मोबाइल फोन पर कई वीडियो संदेश भेजकर धमकी दी है। हार थक कर पीड़िता ने शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई। मामले में एसपी चारू निगम ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से मिले शिकायती पत्र पर आरोपी अजीत उसके दो भाई प्रमोद व सोनू समेत अवनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बिधूना अशोक कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें