फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी जान से मारने की दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने पहले किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जब पीड़ित मां ने कोर्ट की मदद ली तब तीन युवकों पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। मां ने गुरुवार को एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने में हीलाहवाली कर रही है। वहीं बेखौफ आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कानपुर देहात के एक गांव की महिला ने अजीतमल कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमा में बताया कि दो अप्रैल को महिला अपनी बेटी संग मुरादगंज स्थित एक रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से घर जाने के लिए हाईवे पर बेटी वाहन का इंतजार कर रही थी।
आरोप है कि तभी गांव के तीन युवक चंद्र प्रकाश, राहुल और अनुज एक कार से आए और बेटी को घर छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। रास्ते में बेटी को कुछ सुंघाकर बेहोश होने पर तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और बदहवास अवस्था में उसे गांव के बाहर छोड़ गए। पुलिस से शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर उसने 20 अप्रैल को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

20 से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। आरोप है कि आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मुकदमा लिखने के बाद से कार्रवाई जारी है। मेडिकल समेत 161 व 164 के बयान भी कराए गए हैं। मामला दूसरे जिले का होने के चलते कुछ समस्या आ रही है फिर भी जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें