फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Sun, 09 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रंगोली सजाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया रोड स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से लेकर आठ तक की छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक शिवपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य आरडी यादव ने किया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली सजाकर निर्णायकों का मन मोहा। निर्णायक मंडल में शामिल दीपमाला दीक्षित, गायत्री यादव, मेधा अग्रवाल, नेहा ने पहले तीन विजेताओं की घोषणा की। प्रधानाचार्य आरडी यादव ने पुरस्कार वितरित किए। प्राइमरी वर्ग की प्रतियोगिता में दिव्यांशी एवं उजाला यादव पहले, जया एवं अलफिसा दूसरे, शिप्रा एवं आकांक्षा की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रज्ञा तिवारी, खुशबू, अर्पिता, प्रिया की टीम पहले स्थान पर आई। साक्षी यादव, समीक्षा यादव, वैष्णवी की टीम दूसरे स्थान पर रही। श्वेता दुबे, अन्वेशा शर्मा एवं दर्शिका की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर सचेंद्र सिंह, मंजू यादव, वंदना, मंजू पाल, सौरभ, राजेश सिंह, सतीश कुमार, प्रवीण, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें