फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा में बाइक समेत गिरा युवक, मौत

Sun, 09 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
बंबे से बाइक निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिलटानी पुलिया के पास बाइक सवार की बंबा में गिरने से मौत हो गई। दोपहर बाद लोगों को हादसे की जानकारी हुई। इससे हड़कंप मच गया। युवक को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन


 सहार दानशाह निवासी सुरेंद्र चंद्र अग्निहोत्री का बेटा गोलू (18) शनिवार सुबह पटना गांव गया था। पटना से लौटते समय बाइक गिलटानी पुलिया के पास अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत बंबे में गिर गया। झाड़ियों में फंस जाने से वह बाहर नहीं निकल पाया। बंबे में काफी देर तक पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद यहां से निकले राहगीरों की नजर गोलू पर पड़ी। यह गोलू को बंबे से निकालकर सीएचसी ले गए।  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर रोते-बिलखते पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें