कस्बा बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है।
समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहना चाहिए। रंगोली प्रतियोगिता में हुनर दिखाने वाले छात्रो में कक्षा पांच के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर अनुष्का कक्षा-2 और तीसरे स्थान पर अनुराग कक्षा-4 रहे । इस मौके पर विद्यालय के निदेशक दीपक दीक्षित, उप प्रधानाचार्य ऋषि गोयल उपस्थित रहे।