औरैया। शहर हो या मुख्य मार्ग, सभी स्थानों पर ऑटाे व ई-रिक्शा की वजह से आए दिन जाम की स्थिति देखने को मिलती है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अहम बात यह है कि ट्रैफिक सिपाहियों की लाख कोशिशों के बाद भी इस समस्या से शहरवासियों को निजात नहीं मिल पा रही है।
शहर में चौड़ी सड़कें तो हैं, लेकिन उन्हें ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। तेज धूप के कारण भले ही दिन में लोगों की भीड़ कम देखने को मिल रही है, लेकिन सड़कों पर घूम रहे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी हावी है। मुख्य मार्ग कानपुर रोड, इटावा रोड, दिबियापुर रोड पर इनकी मनमानी से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
चौराहों पर सवारियों को जबरन बैठाने को लेकर अक्सर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के बीच झगड़े भी होते नजर आते हैं। सड़कों पर इनकी बढ़ती संख्या और चालकों की मनमानी के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सवारियों के चक्कर में चालक बीच सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा खड़ी कर देते हैं। कड़ी कार्रवाई के अभाव में इनके हौसले बुलंद बने हुए हैं।
-
निजात दिलाने को यह इंतजाम जरूरी
बढ़ती ऑटो व ई-रिक्शा की संख्या तो देखते हुए उनके रूट निर्धारित किए जाएं। शहर में बने ऑटो स्टैंडों पर इनको खड़ा कराया जाए। प्रमुख चौराहों व तिराहों पर उन्हें एकत्रित न होने दिया जाए। मनमानी करने वाले ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाए।
-
ऑटो, ई-रिक्शा चालकों में नहीं पुलिस का खौफ
ऐसा नहीं है कि चौराहों पर तिराहों ट्रैफिक सिपाही व पुलिस न रहते हों, लेकिन उनमें इनका खौफ नहीं देखने को मिल रहा है। अक्सर सुभाष चौराहा, संजय गेट और जेसीज चौराहा के निकट पुलिस की गाड़ियां खड़े होने के बाद भी बीच सड़क तक इन वाहनों की अधिक संख्या रहती है। जिससे राहगीरों को दिक्कत होती है तो वहीं जाम की स्थिति भी बनती है।
फोटो12एयूआरपी 35- राजेश बाजपेई
उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष का कहना है कि जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिस विभाग को सख्त रुख अपनाना होगा। तभी इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
- राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू
-
फोटो12एयूआरपी 36- रीतेश गुप्ता
शहर में चारों ओर ऑटो स्टैंड बनाए जाने चाहिए। जिससे कि चौराहों व तिराहों पर अधिक संख्या में यह वाहन न देखने को मिले। - रीतेश गुप्ता, मिठाई व्यवसाई
वर्जन
चुनाव ड्यूटी में बाहर गया सभी स्टाफ वापस आ गया है। शहर में जाम लगने की स्थिति के कारणों को लेकर ई-रिक्शा, ऑटो आदि वाहनों के खिलाफ गुरुवार को सघन अभियान चलाया जाएगा।
- भरत पासवासन, सीओ ट्रैफिक।