फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी निर्माण में अनियमितता पर हंगामा

Wed, 12 Apr 2017 11:30 PM IST
औरैया
विज्ञापन
बैठक लेते जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को सिंचाई बंधु की बैठक हुई। यहां सूखे तालाबों को भराने व व खराब हैंडपंप और नलकूपों को दुरुस्त करने के निर्देश जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिए। बैठक में नहर पटरी निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं बैठक में आधा दर्जन अधिकारियों के न पहुंचने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। अध्यक्ष ने कहा कि अगली बैठक में अधिकारी नदारद रहे तो नोटिस जारी किया जाएगा।

बुधवार की सुबह 11 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में सिंचाई बंधु की बैठक शुरू हुई। अध्यक्ष ने सूखी पड़ी नहरों, टेल तक पानी न पहुंचने और किसानों को समय से पानी न मिलने जैसी समस्याओं के निस्तारण केे लिए विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग समेत अन्य छह अधिकारियों के न होने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अगली बैठक में कोई अधिकारी नहीं आया तो नोटिस जारी किया जाएगा।

वहीं बैठक में कुछ प्रधानों व किसानों ने हंगामा करते हुए पानी की समस्या निस्तारण की मांग की। धूपकली गांव के लोगों ने धुपकरी नहर पटरी निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से नहर में नहीं मिल सकेगा। पटरी भी अधिक दिनों तक पानी के बहाव को नहीं सह पाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मामले की जांच के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

अध्यक्ष ने 10 दिनों के अंदर खराब हैंडपंपों व बंद नलकूपों को दुरुस्त करने के आदेश दिए। बैठक में राजीव मित्तल, पीके वर्मा, राजेश नारायण तिवारी, अखिलेश कुमार सागर, सुशीला देवी, सरताज खां, राजेश सिंह तोमर, विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, महेश चंद्र उपाध्याय, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें