फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रामकृपाल अध्यक्ष, मुकेश बने महामंत्री

Mon, 26 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद अतिथि व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी। - फोटो : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद अतिथि व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी।
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित शांति वाटिका में रविवार को क्षत्रिय महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्ष रामकृपाल और महामंत्री बने मुकेश ने पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

रविवार को क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि हरनारायण सिंह व सुरेश सिंह कुशवाह ने महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी साथी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समाज के लिए कार्य करें।
समारोह में अध्यक्ष रामकृपाल सिंह सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनकर सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष रविभान राजावत, लेखाधिकारी विजय सिंह तोमर ने शपथ ली। इनके अलावा लेखा परीक्षक दिलीप सिंह सेंगर ने शपथ ली।
विज्ञापन

संयोजक युवा क्षत्रिय महासभा शोभित तोमर, उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह सिकरवार, रामबाबू सिंह सेंगर, प्रदीप सिंह सिकरवार, संयुक्त मंत्री विनोद सिंह, प्रभारी अजीतमल माधव सिंह राजावत को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम आयोजक रविन्द्र सिंह कुशवाह व दीपू सिंह राजावत ने आए हुए सभी अतिथियों व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हौसला बढ़ाया।

इन्होंने भी ली शपथ
प्रभारी औरैया प्रदीप सिंह सेंगर, प्रभारी नगर पंचायत दिबियापुर राज्यवर्धन सिंह, संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह चौहान, रामभान सिंह सेंगर, प्रचार मंत्री सौरभ सिंह राजावत, राजेश सिंह सेंगर, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह तोमर, वरिष्ठ सलाहकार शिवपाल सिंह जादौन, प्रवक्ता राजेश सिंह कुशवाह, सदस्य शिवेन्द्र सिंह सेंगर, अनिल सिंह चौहान, रंजीत प्रताप सिंह राजावत, सोहित सिंह, वीर सिंह, लक्ष्मन सिंह सेंगर, अनिल सिंह भदौरिया ने भी शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें