दिबियापुर। जिला विज्ञान क्लब ने बृहस्पतिवार को रामरतन गुप्त बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों को पहचान दिलाना था।
प्रदर्शनी में राम किशोर के औषधीय तेल को आठ हजार रुपये का पहला पुरस्कार मिला। अहमद रजा के करंट बचाव उपकरण को पांच हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं, फूल सिंह की देसी औषधि को तीन हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने नवाचारों को सराहनीय बताया और चयनित नवप्रवर्तकों को सम्मानित किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक जी एन अग्रवाल, कृषि वैज्ञानिक बृज विकास और किसान संघ नेता प्रवीण पालीवाल ने किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जल निगम ग्रामीण टीम ने आपदा प्रबंधन व स्वच्छ जल पर प्रस्तुती दी। श्याम नारायण, सोमवती, रणवीर सिंह, मुन्नी देवी और आशीष कुमार को दो-दो हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।