फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जुमे पर मांगी कोरोना महामारी से निजात और रहमतों की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को रमजान माह के पहले जुमे की नमाज घरों में अदा हुई। मस्जिदों में पहले से तय रुपरेखा के अनुसार सिर्फ रोजेदारों ने पहुंचकर नमाज अदा की। साथ ही कोरोना से निजात की दुआ मांगी। ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही जोहर की नमाज अदा की।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते उलेमा पहले ही समाज के लोगों से इबादत घर पर करने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में रमजानुल मुबारक महीने में पहला मौका है, जब मस्जिदें सन्नाटे में डूबी नजर आईं और उनमें ताले पड़े नजर आए। रमजान के महीने में पढ़ी जाने वाली तारावीह की विशेष नमाज भी मस्जिदों में नहीं हो रही है। सातवां रोजा पूरा होने पर रोजेदारों ने अपने रब का शुक्र अदा करने के साथ ही अल्लाह की रहमत हासिल करे की दुआ की। साथ ही कोरोना से निजात की भी दुआ मांगी।
रमजान मुबारक के महीने में लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में आम दिनों में तीन और जुमे के दिन चार लोगों के मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति मिली हुई है। इस अनुमति के मद्देनजर शुक्रवार को रमजान माह का पहला जुमा में जिले भर की मस्जिदों में निर्धारित संख्या में नमाजी व रोजेदार पहुंचे और खुत्बे के साथ जुमे की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें