फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 नए सैंपल जांच के लिए भेजे, अब 88 का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सदर तहसील के 21 समेत 40 नए सैंपलों को शुक्रवार को जांच के लिए लखनऊ भेजा है। अब अधिकारियों को 88 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इनमें 48 पुराने शामिल हैं। इधर नगर के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल किया है कि जब जिले की सीमाएं सील हैं, तब आगरा से 16 लोग तुर्कीपुर गांव कैसे पहुंच गए। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने गांव पहुंचने के लिए ग्रामीण रास्तों का सहारा लिया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शुक्रवार को सदर तहसील के तहत आने वाले गोविंद नगर, होमगंज, विधीचंद, बघाकटरा, नरायनपुर समेत छह स्थानों से 21 लोगों के सैंपल लिए गए। इन 21 सैंपलों के साथ 40 नए सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। नोडल अधिकारी के मुताबिक पिछले 48 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार की शाम पांच बजे तक प्राप्त नहीं हो सकी है। बताया कि अब जिले के विभागीय अधिकारियों को कुल 88 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। शुक्रवार की शाम तक पिछली 48 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आ सकीं थीं। हालांकि, लखनऊ बैठे अधिकारियों ने सभी सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार की सुबह तक भेजे जाने की जानकारी दी है।
गुरुवार को आगरा से गांव तुर्कीपुर पहुंचे 16 लोगों को लेकर नगर के लोगों ने सवाल उठाया है। कहा कि जब जिले की सीमाएं सील हैं और पुलिसकर्मी तैनात हैं, तो यह लोग कैसे गांव पहुंच गए। इस बारे में एएसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि इन लोगों ने हाईवे और मुख्य मार्ग नहीं ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों को अपनाया। इससे वह गांव तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें