फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली रैली

Sat, 11 Jul 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25- गेल डीएवी मॉडल स्कूल में पीपीटी प्रस्तुत करते विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शनिवार को कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

गेल डीएवी मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को जनसंख्या वृद्धि, उसके प्रभाव तथा जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, जांयटस ग्रुप सहेली ने स्वास्थ्य शिविर व सीएचसी में गोष्ठी के साथ रैली का आयोजन किया गया।
गेल डीएवी के कार्यक्रम में कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व, बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियां, प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव व संतुलित जनसंख्या के महत्व पर प्रकाश डाला। उधर, जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली द्वारा डॉ. जीपी चौधरी के क्लीनिक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 75 से अधिक लोगों के बीपी एवं शुगर की जांचकर दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी में जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंह, अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, शिखा, विवेक त्रिवेदी, जमीर अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

परिवार नियोजन अपनाने का दिया संदेश
सहार। सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों से परिवार नियोजन अपनाने का संदेश दिया गया। गोष्ठी में अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि संतुलित जनसंख्या से परिवार, समाज और देश का समुचित विकास संभव है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन संबंधी विभिन्न सेवाएं और परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी आवश्यक है। इस अवसर पर दुष्यंत त्रिपाठी, डॉ. अंजली, डॉ. राजेश कुमार व डॉ. संजीव वाजपेयी मौजूद रहे।(संवाद)

फोटो-25- गेल डीएवी मॉडल स्कूल में पीपीटी प्रस्तुत करते विद्यार्थी।संवाद

फोटो-25- गेल डीएवी मॉडल स्कूल में पीपीटी प्रस्तुत करते विद्यार्थी।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें