फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल शरदोत्सव प्रदर्शनी का आगाज

Sat, 30 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से आयोजित शरदोत्सव प्रदर्शनी के उद्घाटन से पूर्व शनिवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही प्रदर्शनी का आनंद उठाने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


बीते 57 सालों से औरैया के इतिहास को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में बकरार रखने वाली शरदोत्सव प्रदर्शनी का शनिवार को औपचारिक रूप से उद्घाटन हुआ। इस बार पालिका प्रशासन ने प्रदर्शनी के स्वरूप और आयोजन को कुछ अलग ही अंदाज में पेश किया है।

उद्घाटन से पूर्व डीजे की धुन पर शहर के मुख्य मार्गों पर विशाल रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत नगर पालिका परिषद से हुई। रैली सुभाष चौक होते हुए दिबियापुर रोड, पुरानी कलेक्ट्रेट होते हुए ट्रेजरी रोड़, पुरानी तहसील से होमगंज बाजार पहुंची।
विज्ञापन


जहां से हलवाई खाना, गुमटी मोहाल, बजरिया होते हुए संजय गेट से होते हुए कार्यक्रम स्थल पुराना नुमाइश मैदान में खत्म हुई। इसमें नगर पालिका इंटर कालेज व गंगाराम गर्ल्स इंटर कालेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला समेत सभी सभासद और पालिका कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की।

झांकियों ने सभी का मन मोहा
रैली में शामिल स्कूली बच्चों की कतारों के बीच रथ पर सवार मां सरस्वती की झांकी पूरी रैली में आकर्षण का रही। वहीं भगवान शंकर-पार्वती के रूप में सजे कलाकारों की अनुपम छठा लोगोें में विशेष सराही गई। भगवान शंकर वेशधारी कलाकार जहां हाथों में विशाल त्रिशूल लिए था तो वहीं मां पार्वती अपने काली रूप में खड्ग व खप्पर लेकर रैली की शोभा बढ़ा रही थीं।

प्रदर्शनी में पहली बार निकाली रैली
पालिका की ओर से शरदोत्सव प्रदर्शनी का आगाज शानदार रैली निकालकर किया गया। प्रथम बार नगर में निकाली गई शरदोत्सव प्रदर्शनी आयोजन की रैली को लोगों ने बहुत सराहा। हालांकि रैली के माध्यम से आम लोगों से शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें