फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रक्षाबंधन पर बाजार में राखियों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के लिए कस्बा में राखियों का बाजार सज गया है। सड़क के किनारे रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइन की राखियां से सजी दुकानें ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। जहां महिलाओं व युवतियां मनपसंद राखियों की खरीदारी करती दिखाई दे रहीं हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। कस्बा के नहर बाजार, सराय बाजार, हरीगंज में इन दिनों राखियों का बाजार गुलजार हो गया है। स्टालों में विभिन्न प्रकार की डिजाइनर राखियां उपलब्ध हैं। इस साल बाजार की खास बात यह है कि बाजार से चाइनीज राखियां गायब हैं। ग्राहकों में स्टोन वाली राखियों की धूम है।
धागे वाली राखियां 10 से 150 रुपये, कार्टून वाली राखी की कीमत 10 से 70 रुपये तक है। बहनों ने अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखियों की खरीदारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार ब्रेसलेट वाली राखी का अलग क्रेज दिख रहा है। जबकि 60 से 125 रुपये तक में बाजार में उपलब्ध राखियों की खरीद पर महिलाओं का अधिक जोर है। फैंसी धागे वाली राखी 50 रुपये में तथा चंदन व मोती वाली राखी 100 से डेढ़ सौ रुपये में बिक रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें