फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खाद के संकट व चकबंदी की शिकायतों पर नाराज दिखीं राज्यसभा सदस्य

Mon, 13 Oct 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13एयूआरपी02- जनसुनवाई करतीं राज्यसभा सदस्य व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी भवन परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान खाद की किल्लत व चकबंदी में खामियों को लेकर फरियादियों ने दुखड़ा रोया। इस पर राज्यसभा सदस्य ने अफसरों से नाराजगी जताई। मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई में राजस्व, चकबंदी, विद्युत, पुलिस, राशन कार्ड, सहकारिता, नाली व गंदगी समेत लगभग 200 से अधिक शिकायतें आईं। चौपाल में किसानों की खाद व चकबंदी विभाग से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना ही प्राथमिकता है। ताकि हर गरीब, किसान और आम नागरिक को न्याय मिल सके। राज्यसभा सदस्य ने बताया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण की निगरानी के लिए एक विशेष शिकायत रजिस्टर तैयार किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता का नाम, विषय और मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है।
निर्धारित अवधि के बाद शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। समय पर समस्या का समाधान न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ संत कुमार, एसडीएम गारिमा सोनकिया, सीओ पी. पुनीत मिश्रा, बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा, सीडीपीओ अभिषेक कुमार, डीसी मनरेगा व बीडीओ रामदुलार, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा, सोनू मिश्रा समेत फरियादियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें