फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राजकुमार औरैया, मुकेश बाबू बिधूना के कोतवाल

Sat, 31 May 2025 05:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कोतवाल समेत 11 दरोगा के तबादले किए हैं। एसपी ने बिधूना के कोतवाल रवि श्रीवास्तव के झांसी परिक्षेत्र के स्थानांतरण के चलते उन्हें कार्यमुक्त किया।

उनकी जगह पर दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान की तैनाती की है। अजीतमल प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह को औरैया का नया कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन





अपराध शाखा निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी को दिबियापुर की कमान मिली है। अजीतमल प्रभारी निरीक्षक राजकुमार को औरैया का नया कोतवाल बनाया गया है। जबकि यहां पर तैनात निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी को उनकी जगह पर भेजा गया है।

अयाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को सहायल का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि यहां पर तैनात थानाध्यक्ष अजय कुमार को उनकी जगह पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन




अपराध शाखा के निरीक्षक वीनेश कुमार दिबियापुर के नए अपराध निरीक्षक बनाए गए हैं। इसके अलावा दरोगा बालेंद्र कुमार पांडेय को कुदरकोट से एरवाकटरा भेजा गया है। दरोगा उमेश चंद्र को अजीतमल से कुदरकोट व दरोगा हरिओम को अजीतमल से एरवाकटरा भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें