पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। देश में पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर उदारीकरण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की गई।
कानपुर रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि देशहित में स्व. राजीव गांधी के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने 18 वर्ष के युवकों को वोट देने का अधिकार प्रदान किया।
देश में पंचायतीराज व्यवस्था लागू कर ग्रामीण क्षेत्रों को अपना विकास करने की ताकत दी। तकनीकी युग की नींव स्व. राजीव गांधी ने देश में रखी थी।
राधाकांत तिवारी, रामकृष्ण चतुर्वेदी, ब्रदर पांडेय, शिव किशोर तिवारी, बाबू अली, अमर पाल सिंह भदौरिया, उदय प्रताप जादौन, मोहित शुक्ला, मोहम्मद नफीस, अजय पाल सिंह, शिवशंकर लाल द्विवेदी, विष्णु चतुर्वेदी, अनिल सेंगर, शेखर मिश्रा, हरीओम शुक्ला, अंकुर शुक्ला, उमेश बाजपेयी, धीरेंद्र गुप्ता, सुभाष चंद्र, वैभव शुक्ला आदि मौजूद रहे।