औरैया। मंगलवार को सहायल दिबियापुर तिराहे पर भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत का भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सोमवार देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। वहीं भाजपा ने लगातार तीसरी बार सहायल मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत को बनाकर कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर ला दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत ने कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी है। इस सरकार में हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। इस दौरान व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष रवि राजपूत, संकुल, मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा, ग्राम प्रधान मुकेश कठेरिया, विजय शंकर अग्निहोत्री , राजेंद्र बाथम, सुरेश तिवारी, मनोज बाथम आदि मौजूद रहे। (संवाद)