फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इंटरसिटी, संगम, नेताजी और स्वर्ण शताब्दी घंटों लेट

Wed, 17 Jan 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की बिगड़ी चाल सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण अब रेलवे स्टेशन पर यात्री भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। आगरा लखनऊ इंटरसिटी साढ़े आठ घंटे, संगम एक्सप्रेस आठ घंटे, नेता जी एक्सप्रेस सात घंटे, स्वर्ण शताब्दी साढ़े पांच घंटे देरी से फफूंद पहुंची।
विज्ञापन


फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात पौने 11 बजे आने वाली 14163 अप संगम एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से पहुंची। सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए पहली ट्रेन 12419 अप गोमती एक्सप्रेस लगभग एक घंटा देरी से पहुंची।
शाम को छह बजकर 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग चार घंटा देरी से देर रात पहुंचने की संभावना जताई गई। शाम पांच बजकर 47 मिनट पर पहुंचने वाली वीआईपी ट्रेन 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे देरी से रात में पहुंचने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन

वहीं कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर पांच घंटा देरी से पहुंची। 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय एक बजे से सवा तीन घंटा देरी से पहुंची। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट से लगभग साढ़े आठ घंटे देरी से देर शाम को पहुंची।
12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर साढ़े पांच घंटा देरी से देर रात तक पहुंचने की सूचना दी गई। वीआईपी 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 10 बजकर 14 मिनट के स्थान पर साढ़े पांच घंटा देरी से पहुंची। प्रयागराज जाने वाली 14164 डाउन संगम एक्सप्रेस रात दो बजकर 19 मिनट के स्थान पर पौने आठ घंटे देरी से सुबह पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें