फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मिनट तक खड़ी रही राजधानी और शताब्दी

Tue, 05 Jun 2018 07:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
इटावाः कानपुर- दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह सात बजे अचानक सिग्नल लाल हो गया। इससे 19 मिनट तक शताब्दी तथा राजधानी सहित कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार रामनगर रेलवे फाटक पर प्वाइंट नंबर 297 एटी ज्वाइंट पर सोमवार सुबह सात बजे अप लाइन पर लोहे का कण चिपक जाने से पटरी लाल हो गई।
विज्ञापन


यह सिग्नल डिप्टी एसएम कार्यालय पहुंचा। इसके यहां आटोमेटिक सिग्नल रेड हो गया। इस कारण ट्रैक बाधित हो गया। इस जानकारी पर हड़कंप मच गया। ट्रैक पर कानपुर की ओर से आ रही रिवर्स शताब्दी को इटावा में तथा उसके पीछे आ रही भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को इटावा और इकदिल के बीच रोकना पड़ा। बाद में रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रैक को चेक किया तब जाकर घटना का पता चल सका। इस कारण करीब 19 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा। 7.19 बजे ट्रैक बहाल होने के बाद ट्रेेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें