फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेज हवा के साथ बारिश, गेहूं पर संकट

Sat, 04 Apr 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-36- शहर के कानपुर रोड पर बारिश के समय का नजारा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पिछले दो दिनों से दिन में तेज धूप और रात में हो रही बूंदाबांदी शनिवार को तेज बारिश में तब्दील हो गई। शाम साढ़े चार बजे के करीब एकाएक घने बादलों की दस्तक हुई।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। हालांकि बूंदाबांदी का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं गेहूं की कटाई पर संकट के बादल छा गए।
पिछले एक सप्ताह से आसमान में छिटपुट बादल छा रहे थे। ऐसे में गेहूं की कटाई ने तेजी पकड़ ली थी। दो दिन रात में हुई हल्की बूंदाबांदी में किसान चिंतित थे। यह चिंता तब और बढ़ गई शनिवार शाम घने बादलों ने तेज हवा के साथ बरसना शुरू कर दिया। इससे खेतों में चल रही गेहूं की कटाई थम गई। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी बारिश के दौरान थम गया।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप के साथ 36 डिग्री तक पहुंचा पारा बारिश के बाद गिर गया। बारिश के चलते अब गेहूं की कटाई दो तीन दिन तक बंद रहने के आसार हैं। इस बारिश ने कटाई के लिए शेष बची गेहूं की फसल में नुकसान की आशंका बढ़ा दी है। किसानों के मुताबिक बारिश के चलते गेहूं का रंग प्रभावित हो सकता है। ऐसे में बाजार में गेहूं का भाव ठीक न मिलने की आशंका है। शाम को हुई बारिश के बाद किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं।
-
सात को फिर हो सकती है बारिश
शनिवार शाम हुई बारिश कुछ देर बाद थम गई लेकिन मौसम का यह फेर लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सात अप्रैल को फिर से बारिश होने के आसार है। दो दिन के अंतराल में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे में किसानों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि करीब 10 मिनट तक बारिश हुई है। सात अप्रैल को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में फसल सूखने के साथ ही गेहूं की कटाई तेजी से करनी होगी। इससे ही नुकसान से बचा सकता है।
-
बिजली गिरने से खेत में गेहूं फसल में लगी आग
एरवाकटरा। क्षेत्र के गांव भैदपुर में शनिवार शाम करीब छह बजे बिजली गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत में गेहूं की कटाई कर रहे किसान बाल-बाल बच गए।
गांव निवासी गुलाब सिंह शनिवार शाम को गांव के अन्य किसानों के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। शाम करीब 6 बजे तेज गरज और चमक के साथ अचानक बिजली गिरने से खेत में आग लग गई। किसान तुरंत सतर्क होकर खेत से दूर भाग गए, इससे उनकी जान बच गई।
इसी दौरान खेत से धुआं उठता देख गुलाब सिंह व अन्य किसान पेड़ों की टहनियां लेकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें