अनुप्रिया का विवाह 24 नवम्बर 2025 को हुआ था। शादी के महज चार महीने के भीतर हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका का मायका इटावा के मुहल्ला धूमनपुरा, थाना कोतवाली क्षेत्र में है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद घर के अन्य सदस्य मौके से गायब बताए जा रहे हैं, जबकि सास घर पर मौजूद मिली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर विधिक प्रक्रिया के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।