फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देर रात हुई बारिश, दोपहर में तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकल आई।
विज्ञापन

देर रात हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश से रात के तापमान में गिरावट आई थी लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई।
क्षेत्र में कई स्थानों पर देर रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में कटी पड़ी मूंग और उड़द की फसल के भीगने का खतरा पैदा हो गया। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे किसान अपनी तैयार फसल को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुट गए हैं।
किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों की बोआई के लिए बारिश लाभदायक है लेकिन इस समय खेतों में पड़ी मूंग और उड़द की फसल के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसी आशंका के चलते किसान दिन-रात फसल समेटने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें