फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से बढ़ी ठंड, दो दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

Tue, 28 Oct 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रविवार रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी मंगलवार को भी जारी रही। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी का यह सिलसिला अगले दो दिन और चलेगा। वहीं, अभी तक हुई बारिश का रिकार्ड 36 एमएम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

धान की कटाई के बीच एकाएक रविवार को बिगड़े मौसम के मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। सोमवार की तरह मंगलवार को भी धूप नहीं निकली। स्थिति यह रही कि रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी देर रात तक होती रही। बारिश ने तापमान में काफी हद तक गिरावट दर्ज कराई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा था। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहाथा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच ठंड भी बढ़ी है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक कुल 36 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि अभी तक 36 एमएम बारिश हुई है। अगले दो दिनों तक भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें