फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मुरादंगज में हुई बारिश, सड़कों पर जलभराव

Tue, 04 Aug 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मुरादगंज में बारिश का नजारा।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मुरादगंज। सावन के पहले सोमवार को दोपहर बाद क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों को काफी राहत है। खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने से रोपाई के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, बारिश के कारण कस्बे की सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


बारिश से मुरादगंज चौकी के सामने सड़क पर गड्ढे में जलभराव होने से अनहोनी की आशंका बनी हुई है। यही नहीं कस्बे के मुख्य चौराहे के आसपास सड़क जर्जर हालत में हैं। वहां भी कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। नालियों की सफाई न होने से बरसात का पानी सड़कों पर भर रहा है। सब्जी बाजार जाने वाले मार्ग पर जलभराव से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उधर, बारिश के बाद किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों को लाभ मिलेगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें