फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश ने दुकानदारों की बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने बाजार की रौनक को फीका कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहकों के न पहुंचने के कारण राखी, साड़ी और सूट के दुकानदारों में मायूसी छाई हुई है। यह स्थिति हर साल की भीड़भाड़ के विपरीत है।
विज्ञापन




दुकानदारों ने पर्व के लिए पर्याप्त माल का स्टॉक कर रखा था, लेकिन ग्राहक कम आने से उनकी चिंता बढ़ गई है। राखी दुकानदार राजीव गुप्ता और धीरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बारिश के चलते ग्रामीण ग्राहक बाजार नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन में अब सिर्फ एक दिन बचा है और दुकानदारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है।





साड़ी व्यापारी शशिकांत भदौरिया, मुनव्वर सिद्दीकी और शिवम गुप्ता ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने बताया कि हर साल इस समय बहन-बेटियों के लिए साड़ी व सूट की अच्छी खरीदारी होती थी। लेकिन इस बार बारिश के कारण ग्राहकों की संख्या बहुत कम है। बाजार में कई दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें