फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बहीं शहरी गतिविधियां

Sun, 01 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बारिश में शहरी गतिविधियां थम गईं। लगातार हुई बारिश से लोग परेशान दिखे। अधिशांश शहरी प्रतिष्ठान बंद रहे। यहां तक ठेली वाले भी अपनी दुकानें नहीं लगा सके।
विज्ञापन


रोजमर्रा वाली चीजें खरीदने को जो भी व्यक्ति निकले, वह  दुकानें बंद होने के कारण निराश लौटे और घरोें में जाकर दुबक गए। वहीं पूरे दिन पानी गिरने से जलभराव की स्थिति बनी रही।
 
शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार को जारी रही। बारिश ने जनजीवन प्रभावित रहा। शहरवासी बारिश के चलते पूरे दिन घर में रहने को मजबूर दिखे। साथ ही शहरी गतिविधियां रुक गईं। बारिश के कारण प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। यही नहीं ठेली लगाने वाले भी चौराहों से नदारद दिखे। बाजार में सन्नाटा नजर आया। पूरे दिन बारिश होने से लोग घरों में दुबके नजर आए।
 
मोहल्ला सत्तेश्वर, पढ़ीन दरवाजा, ओमनगर, ब्रहमनगर समेत कई मोहल्लों की गलियां जलमग्न दिखाई पड़ी। इसके अलावा जल निकासी की व्यवस्था न होने से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें आई। बाजार में कुछ दुकानें खुली नजर आईं। वहां दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें