फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 30 मिनट बंद रही रेलवे क्राॅसिंग, सड़क यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा स्थित रेलवे क्राॅसिंग गुरुवार की दोपहर लगभग 30 मिनट तक लगातार बंद रही। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। फाटक खुलते ही निकलने की मची होड़ में लंबा लग गया। सिपाहियों ने मशक्कत कर फाटक खुलवाया
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे क्राॅसिंग संख्या 13बी है। गुरुवार की दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर रेलवे ट्रैक पर रेल गाड़ियाें के निकलने के चलते क्राॅसिंग बंद की गई। एक के बाद एक कई गाड़ियां अप और डाउन लाइन पर लगातार निकलती रहीं। इसके चलते लगातार फाटक बंद रहा। इस दौरान फफूंद और बिधूना मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। लगभग 30 मिनट पर दो बजकर 15 मिनट पर क्राॅसिंग खोली गई। इससे दोनों ओर लंबे समय से मौजूद वाहन चालकों में जल्दी निकलने की होड़ मच गई। जिससे रेलवे ट्रैक पर वाहनों के आमने-सामने आने से जाम लग गया। इधर जाम की सूचना पर रेलवे कर्मचारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद सड़क यातायात व्यवस्था को ठीक कराया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें