फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवन एप से रेल यात्रा हुई आसान, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

Wed, 09 Sep 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवन एप विकसित किया है। यह एप रेल यात्रा को और अधिक आसान बनाता है। यह एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो कई सुविधाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवन एप को यात्रियों के लिए सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इसके माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। यात्री ट्रेन खोज, पूछताछ और पीएनआर स्टेटस की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस भी इस एप पर उपलब्ध है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मदद की सेवाओं को भी इससे जोड़ा गया है।
यात्री रेल मदद के माध्यम से अपनी शिकायतें, सुझाव या सहायता संबंधी अनुरोध दर्ज करा सकते हैं। 139 हेल्पलाइन भी यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता माध्यम है। रेलवे ने यात्रियों से केवल अधिकृत एप या पोर्टल से ही जानकारी लेने की अपील की है। कुछ थर्ड पार्टी एप से गलत जानकारी मिलने के मामले सामने आए हैं। इससे यात्रियों की ट्रेन छूटने की घटनाएं हुई हैं, इसलिए अनधिकृत वेबसाइटों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें