फोटो-45- चटकी पटरी बदलने का कार्य करते रेलवे कर्मी। संवाद
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सुबह कीमैन को डाउन लाइन की पटरी चटकी दिखाई दी। इसकी सूचना पर उसने रेल कर्मियों को दी। रेलवे कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण कर ब्लॉक लगाकर चटकी पटरी बदलकर नई पटरी लगा दी है।
मंगलवार सुबह कीमैन ने रेलवे के पीडब्ल्यूआई को सूचना दी कि रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर डाउन रेल लाइन की पटरी पर चटकन का निशान हैं। इस पर पीडब्ल्यूआई सहित अन्य रेल कर्मियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डाउन रेल लाइन पर 30 किलोमीटर का काॅशन लगाकर धीमी गति से ट्रेनों को निकाला गया।
रेल कर्मियों ने दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक ब्लॉक लगाकर चटकन वाली जगह की पटरी को बदला। जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित सिंह ने बताया कि रेल कर्मचारियों द्वारा ये नियमित प्रकिया की जाती है। अगर कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उस कमी को कर्मचारियों द्वारा दूर किया जाता है।