फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मारपीट और फायरिंग में गिरफ्तारी के लिए रात भर दबिश

Thu, 11 Sep 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मारपीट व फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों ठिकानों पर रात भर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी लेकिन एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई जबकि कार सवार बदमाशों ने कोतवाली के पास घटना को अंजाम दिया था। चार नामजद समेत 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव आनेपुर निवासी कंचन, सतेंद्र, हिमांशु, विजय के साथ कार सवार सदर कोतवाली के गांव कोतवाली के गांव बरमूपुर निवासी रंजीत कठेरिया, जीतू कठेरिया, मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अश्वनी पाल, समरतपुर गांव निवासी गुलशन समेत 50 लोग नौ सितंबर की रात करीब नौ बजे मारपीट की। इसके बाद पिस्टल, रिवाॅल्वर से फायरिंग कर दहशत फैलाई। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। कंचन के भाई जितेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार रात पुलिस फोर्स ने आरोपी के घर व अन्य ठिकानों में दबिश दी। पर उनका पता नहीं चल सका। आरोपी बड़े नेता के करीबी बताए गए थे। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गिरफ्तारी को लेकर लगी है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
-
हिमांशु के मुंह में पिस्टल डालने का आरोप
औरैया। मारपीट के बाद फायरिंग के मामले में पुलिस ने घायल सतेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दूसरी रिपोर्ट दर्ज की है। सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव के हिमांशु व विजय सिंह गांव के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी रंजीत कठेरिया, जीतू कठेरिया, अश्वजी पाल, गुलशन वहां पहुंचे। बहस करने लगे। इसी बीच रंजीत ने कार से पिस्टल निकाल कर हिमांशु के मुंह में डाल दी। बाद में मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें