फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेयरमैन व सभासदों से राशन में घटतौली की शिकायत

Thu, 11 Sep 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11 एयूआरपी 11 ​कोटे की जांच करते नपं अध्यक्ष राघव मिश्रा व सभासद । संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। गुरुवार को चेयरमैन व सभासद जनता बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने राशनकार्ड उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान उपभोक्ताओं ने राशन घटतौली का दुखड़ा सुनाया। इस पर सभासद ने वितरण कर्मचारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक कार्ड धारक को 50 रुपये के रसोई में प्रयोग होने वाले मसाले जबरन दिए जाते हैं। मौजूद नेहा, पीर बख्श, पूजा, रमेश, राजू व अमित आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि जिनके पास पचास रुपये नहीं होते, उन्हें राशन नहीं दिया जाता है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति स्थित जनता बाजार में छाया का भी उचित प्रबंध नहीं है। इससे लोगों को मजबूरन घंटों धूप में खड़ा होना पड़ता है।
उपभोक्ताओं ने मशीन से कनेक्ट कांटे से राशन न तौलकर दूसरे कांटे से राशन तौलने का आरोप लाया। सभासदों ने मामले की जिला पूर्ति अधिकारी से जांच की मांग की है। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, रविप्रकाश, राजीव शर्मा, अजय पोरवाल, इकरार खान, राजेश कुमार, रिषी पोरवाल, राहुल अंबेडकर, सचिन गुप्ता, कृष्णकुमार कश्यप व अभय प्रजापति आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें