फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कीटनाशक दवाओं की 28 दुकानों पर छापा, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा समेत सहकारिता आयुक्त विजय प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापेमारी की गई। कृषि संबंधी दवाओं की गुणवत्ता को लेकर 28 दुकानों की पड़ताल की गई। 13 दुकानों से दवाओं के सैंपल भरते हुए दो दुकानदारों को अभिलेख अधूरे होने पर नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि औरैया नगर समेत अजीतमल, सहार, भाग्यनगर व बिधूना में छापेमारी की गई है। कीटनाशक दवाओं की 28 दुकानों को जांचा गया है। 13 दुकानों से दवाओं के सैंपल भरवाए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अभिलेख अपूर्ण होने की स्थिति में दुर्गा बीज भंडार औरैया व आंध्रा बीज भंडार दिबियापुर को नोटिस जारी किया गया है। बताया कि निरीक्षण के दौरान बिक्री से जुड़े रजिस्टर में खामी पाई गई है। दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण दवाओं की बिक्री करने के लिए कहा गया है। मिलावट व गुणवत्ता विहीन दवाओं की बिक्री के संबंध में चेताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें